फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, अजित कुमार। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सराय खटेला फ्लाईओवर के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर और खुद को जानकार बताकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ाते थे। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार 14 अप्रैल को मामले में साइबर थाना के हेड कांस्टेबल निखिल कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी गुप्तचर से सूचना मिली कि साइबर ठगी में शामिल दो युवक सराय खटेला पुल के पास किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से मथुरा के दौलतपुर के रहने वाले रामबाबू उर्फ जैकी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो स्मार्टफोन बरामद हुए। आरोपियों की ग...