भोपाल, अगस्त 10 -- मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं से साइबर जालसाजों से सावधान रहने और बिजली बिलों का भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करने की अपील की है। कंपनी ने बताया कि उपभोक्ता बिजली बिल का नगद भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केंद्र कार्यालय, पीओएस मशीन और अधिकृत भुगतान केंद्रों जैसे एमपी ऑनलाइन और कॉमन सर्विस सेंटर पर कर सकते हैं। कैशलेस भुगतान के लिए कंपनी के पोर्टल, नेट बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड और वॉलेट के अलावा फोन पे, अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, व्हाट्सएप पे और उपाय मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अचानक बिजली कटने से बचने के नाम पर कंपनी किसी निजी म...