हापुड़, जनवरी 8 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर सरिया मिल का मैनेजर बनकर सरिया बेचने के नाम पर नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मुसर्रफ ने बताया कि उसको अपने बेटे को सरिया की दुकान करने है। इसके लिए उसको मुज्जफरनागर स्थित सरिया मिल से सरिया खरीदने के लिए एक युवक से जानकारी हुई। युवक ने कंपनी के नाम खाते में रुपये जमा कराने के लिए कहा। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और अलग अलग नंबरों में अलग अलग समय पर करीब नौ लाख रुपये से अधिक की रकम को जमा कर दिया गया। पीड़ित ने बताया उसने जब सरिया नहीं आया तो मौके पर पहुंच कर उस कंपनी के मैनेजर के बारे में जानकारी की। वहां उसको जानकारी मिली की ...