रुडकी, जून 1 -- रुड़की, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिविल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर डॉक्टर पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती का फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया। कहा कि इसी आधार पर युवक को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। बाद में उन्होंने सीएमएस को पत्र देकर वैजयंती का दोबारा मेडिकल कराने और मामले की जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- फर्जी मेडिकल बनाने का आरोप, धरने पर बैठे आसपा कार्यकर्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...