फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप
आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी वसीयत तैयार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के आरोप में बरदह थाने की पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मुंबई निवासी आशीष आत्माराम मिश्र ने बरदह थाने में सोनी मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आत्माराम मिश्र का कहना है कि उनके नाना राधेश्याम मिश्र का वर्ष 2021 में मुंबई के घाटकोपर स्थित आवास पर निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई में किया गया और वहीं के सक्षम प्राधिकारी द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इधर आरोपियों ने आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लॉक से उसके नाना का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। मृत्यु का स्थान ग्राम गोड़हरा जनपद आजमगढ़ दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.