बदायूं, अप्रैल 25 -- फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर संपत्ति हड़पने, आधार कार्ड में पहचान बदलने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चकवा की रहने वाली सोनल पत्नी स्वर्गीय मुकेश ने न्यायालय जेएम प्रथम में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी जेठानी जसोदा पत्नी प्रेमशंकर निवासी गांव गढ़िया रंगीन थाना गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर ने फर्जी तरीके से उसके पति मुकेश का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर खुद को पत्नी दर्शा दिया। जबकि सोनल के पास पहले से वैध मृत्यु प्रमाणपत्र मौजूद है। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने की साजिश में रिपोर्ट आरोप है कि जसोदा ने अपने बच्चों के आधार कार्ड में भी पिता का नाम प्रेमशंकर की जगह...