हरदोई, फरवरी 1 -- हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र के गांव सरैना निावासी कुलदीप द्विवेदी पर सपरिवार हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई भीम आर्मी के दबाव में की गई है। बिना किसी ठोस सबूत और साक्ष्य के आनन-फानन में हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। लोगों ने कहा कि कुलदीप द्विवेदी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की जाए। राजनीतिक संगठन के दबाव में की गई कार्रवाई को तुरंत रोका जाए।अगर निर्दोष को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.