हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के उमरौली गांव में कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है। कमलेश कुमार, दीनदयाल और राजन ने बताया कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आवाज उठाने से नाराज होकर उनके खिलाफ साजिश रची गई। आरोप है कि एक व्यक्ति को पैसों का लालच देकर उनके विरुद्ध झूठी शिकायत कराई गई। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास ऑडियो और स्क्रीनशॉट जैसे साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने शिकायत के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...