प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों पर यूपी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन पीजीटी परीक्षा 2026 के संबंध में प्रसारित एक फर्जी मीडिया आमंत्रण पत्र शुक्रवार को वायरल हो गया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि उक्त पत्र/आमंत्रण आयोग ने आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया है। वायरल दस्तावेज में अंकित कार्यक्रम, प्रश्नावली एवं अन्य विवरण भ्रामक एवं अप्रमाणिक हैं।आयोग की ओर से परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था अथवा मीडिया संवाद के संबंध में जारी की जाने वाली प्रत्येक सूचना केवल अधिकृत माध्यमों एवं आधिकारिक अधिसूचनाओं के माध्यम से ही प्रकाशित की जाती है। यह भी पढ़ें- UP Police SI Result 2025 को लेकर फर्जी पोस्ट पर पुलिस भर्ती बोर्ड का ...