कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी मार्कशीट मामले में आशीष शुक्ला को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि आरोपी किसी अवैधानिक कार्य में सम्मिलित पाया गया तो जमानत स्वत: निरस्त हो जाएगी। हालांकि आशीष को अभी तक रिहाई नहीं मिल सकी है। फिलहाल वह कानपुर जेल में है। उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई 20 अप्रैल को की गई। बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता अरिदमन सिंह ने कोतवाली थाने में आशीष शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप आशीष ने इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाई और इसके आधार पर दाखिला लिया। जिसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन और विधि में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अरिदमन का आरोप था कि इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाकर डिग्रियां हासिल की गईं जिनका कोई आधार नहीं है। इस मामले में जिला जज और हाईकोर्ट से जमानत अर्...