गोंडा, मई 25 -- गोण्डा, संवादददाता। रुपईडीह विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरिया कलां में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी भुगतान और निर्माण कार्यो में बड़ी अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद पंचायत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने तत्कालीन पंचायत सचिव अजीत गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। जांच में ग्राम प्रधान निर्मला देवी, वर्तमान सचिव विनय कुमार समेत अन्य जिम्मेदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में वर्ष 2021, 2022 और 2024 में कुल आठ लाख 38 हजार 218 रुपये के संदिग्ध भुगतान का खुलासा हुआ। जांच रिपोर्ट के अनुसार 12 नवंबर 2021 को 3,24,265 रुपये, 28 जुलाई 2022 को 4,99,800 रुपये और वर्ष 2024 में 15 हजार और 2,153 रुपये अज्ञात मद में न...