नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- गुजरात की एक निजी कंपनी बॉस स्कैम का शिकार हो गई। एक साइबर ठग ने फर्जी बॉस बनकर कंपनी के एक कर्मचारी को कथित तौर पर धोखा देकर तीन करोड़ रुपये एक बैंक खाते में जमा करवा लिए। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी/पुलिस को साइबर ठगी का पता चला और साइबर सेल ने तुरंत बैंक को सूचना दी। बैंकिंग सिस्टम के जरिये पहले करीब 2.94 करोड़ रुपये को रुकवा दिए गए। यानी उस रकम को आगे निकालने या इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई। फिर अदालत के आदेश से कंपनी/शिकायतकर्ता को करीब 2.88 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए। इस तरह कंपनी को अभी भी 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शेष राशि को वापस पाने के लिए कार्रवाई जारी है。

ये होता है बॉस स्कैम यह एक तरह का साइबर अपराध है। इसमें ठग खुद को किसी कंपनी के बड़े अधिकारी या बॉस के रूप में बताता है। वह खासकर वित्त और अका...