फर्जी बैलेंस शीट दिखाकर 75 लाख का लिया लोन
प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जॉर्जटाउन थाने में कोर्ट के आदेश पर एक फाइनेंस कंपनी के तीन निदेशकों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया है। बैद फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक भगवतपुरा जयपुर निवासी नरपत सिंह खंगारोत की तहरीर के मुताबिक, आसरा फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जॉर्जटाउन निवासी अशोक सिंह, उनकी पत्नी मीना सिंह और अरैल नैनी निवासी संजय शाही ने फर्जी बैलेंस शीट च बैंक स्टेटमेंट के आधार पर कंपनी से जुलाई 2025 में 75 लाख रुपये का लोन लिया। शुरुआती दो किस्त जमा करने के बाद भुगतान बंद कर दिया गया और लोन की रकम को निर्धारित उद्देश्य के बजाए अपने व रिश्तेदारों के खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। आरोप है कि जॉर्जटाउन थाने और पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.