उरई, फरवरी 17 -- उरई। औता के थाना चुर्खी निवासी सुरेश बाथम ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि पैतृक सरकारी पट्टे की भूमि को फर्जी बैनामा कर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। सुरेश बाथम ने बताया पिता रामप्रकाश के नाम सरकारी पट्टा पर आवंटित हुआ था। भूमि को लेकर पूर्व में एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिस पर वह न्यायालय में विचाराधीन रहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर उक्त भूमि पिता के हिस्से में बनी रही, जिस पर आज भी कब्जा है। आरोप है कि ग्राम के दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का बैनामा एक व्यक्ति के पक्ष में कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई एवं भूमि की सुरक...