बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। जमीन के फर्जी बैनामे के जरिए संपत्ति हड़पने के आरोप में रेहरा बाजार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना व जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम सोमरहा पूरे चौधरीपुरवा निवासी शीला देवी पत्नी आजाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी अजय कुमार पुत्र पीताम्बर 8 जनवरी 2026 की सुबह उनके घर आया और उनके पति आजाद को एक जमीन की रजिस्ट्री में गवाह बनने के लिए चलने को कहा। शीला देवी ने पति के अनपढ़ होने का हवाला देते हुए उन्हें भेजने से मना कर दिया, लेकिन आरोपी अजय कुमार बहला-फुसलाकर आजाद को अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद ...