हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी मनजीत ने कई लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का अवैध बैनामा करने का आरोप लगाया है। मनजीत का कहना है कि गांव के खजान नामक व्यक्ति ने वर्षों पहले गलत प्रविष्टियों के आधार पर खुद को भूमि का मालिक बताते हुए जमीन का बैनामा कर दिया था। बाद में उसी भूमि को लेकर कई अन्य लोगों के नाम भी फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए गए। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व विभाग की जांच में कई मामले फर्जी पाए गए तथा संबंधित आदेशों और अभिलेखों में भी अनियमितताएं सामने आईं। इसके बावजूद आरोपियों ने आपस में साजिश कर दोबारा भूमि के बैनामे तैयार कर लिए। मनजीत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भूमाफिया प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में दबदबा बनाकर अवैध लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत थाना पिलखुवा ...