मुरादाबाद, मार्च 5 -- दिल्ली के डाक्टर अतुल अरोड़ा के करोड़ों की कीमत के प्लाट के फर्जी बैनामे की शिकायत पर जांच पूरी हो गई। रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को सौंप दी गई पर इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इस बैनामे में स्टांप भी कोषागार कार्यालय से जारी नहीं हुए यह भी पुष्टि हुई है। एडीएम वित्त और एडीएम प्रशासन की संयुक्त जांच में पाया गया है कि डाक्टर के प्लाट का जो बैनामा दिखाया गया है उसमें कूट रचना की गई। स्टांप में भी फर्जीवाड़ा मिला है। जिलाधिकारी अनुज सिहं ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करवोन के लिए कहा है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। दिल्ली में रहने वाले डाक्टर अतुल अरोड़ा की माता राजरानी के नाम से रामगंगा विहार में आवंटित भूखंड संख्या सी 12 के फर्जी बैनामा का मामला है। डाक्टर के अनुसार कुछ लोगो...