बांदा, मार्च 15 -- बांदा। संवाददाता फर्जी बैनामें के मामले में जिलाधिकारी से शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें तत्कालिक चकबंदी लेखपाल व अज्ञात अधिकारी समेत चार को नामजद किया गया है।सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम हटेटीपुरवा निवासी मजरा कहला निवासी राम नरायन ने शिकायती पत्र देकर बताया कि खतौनी खाता संख्या 453 के गाटा संख्याओं का 2.674हेक्टेअर जमीन का विक्रय फर्जी करा लिया गया है। आफरीन खान पत्नी दानिश सईद पुत्री अयूब खान निवासी मोहल्ला फारेस्ट आफिस के पास सिविल लाइन ने फर्जी बैनामा कराया है। फर्जी फोटो, आधार कार्ड दिखाकर दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा 20 नवंबर 2025 को कराया गया है। उसका नाम रामनरायन पुत्र बिंदा है। जबकि बैनामा रामनरायन पुत्र बिंदा निषाद के नाम से रजिस्ट्री है। यह बैनामा चकबंदी विभाग के तत्क...