प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के रामदास पट्टी गांव निवासी आफताब अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन को कूटरचित दस्तावेजों से 30 अगस्त 2025 को दो फर्जी गवाहों के जरिए बैनामा करा लिया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर करने पर तहसीलदार ने जांच की। जांच में उसकी शिकायत सही पाए जाने पर एफआईआर कराने का आदेश दिया। पीड़ित आफताब की तहरीर पर पुलिस ने इरशाद अली, कमर अली, शमशाद अली, जमशेद अली, जफर अली, जुल्फिकार अली, इसरार अली, शमी उल्ला, मो. जुनैद को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.