फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने का आरोप, 6 पर केस
देवरिया, जून 25 -- मईल(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में फर्जी बैनामा कराकर 0.721 हेक्टेयर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया है।
जमीन के मालिक का दावा जितेन्द्र चौरसिया पुत्र राजेन्द्र निवासी धरमेर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आराजी नम्बर-130 रकबा 0.721 हेक्टेयर के मालिक हैं। उन्होंने यह जमीन 21 जनवरी 1998 को बैनामा से प्राप्त की थी और तब से काबिज दाखिल हैं। आरोप है कि हृदयानन्द पुत्र रामनगीना, शाशान्त पुत्र धीरेन्द्र तथा उत्कर्ष पुत्र ददन निवासी धरमेर ने मिलकर काल्पनिक व्यक्ति लक्ष्मण, परीक्षण व मुखलाल पुत्र छगूर से 18 सितंबर 2001 को फर्जी बैनामा करा लिया। जबकि उक्त विक्रेता गांव में थे ही नहीं और नहीं राजस्व अभिलेखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.