फिरोजाबाद, मई 22 -- जसराना थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पट्टे धारकों की जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले भूमाफिया गैंग के एक सदस्य रामगोपाल पुत्र रामनरेश निवासी गांव नगला छती को ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि आरोपी ने उसके पट्टे की जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अन्य किसी को बैनामा कर दिया गया है। इस मामले में कई लोग शामिल हैं। भूमाफिया गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...