सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- किसी अन्य व्यक्ति के प्लाट को अपना दिखाकर फर्जी बैनामा करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहल्ला पठानपुरा निवासी आसमा को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने महिला पर धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये हड़पने और झूठे मामले में धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक बीती 11 नवंबर को सांपला गांव निवासी मनीष सेठ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि आसमा ने धोखाधड़ी करते हुए किसी अन्य व्यक्ति के प्लाट को अपना बताते हुए उससे 15 लाख रुपये लेकर फर्जी बैनामा कर दिया। मनीष का आरोप है कि जब जानकारी होने पर महिला से इस संबंध में पूछा और रकम वापस मांगी तो उसने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आसमा को गिरफ्तार कर न्यायालय में...