आजमगढ़, मई 22 -- आजमगढ़। बिलरियागंज थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा करने के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 9 अप्रैल को बिलरियागंज थाना पर शिकायती पत्र दिया था। वादिनी की भूमि को फर्जी तरीके से बैनामा कराने, बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी खाता खुलवाकर उसमें बैनामे की धनराशि ट्रांसफर कराने और धनराशि निकाल लेने के मामले में शाह आलम, सादिक एवं अज्ञात बैंक कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर के जामेतुर रसाद मदरसा के पास से आरोपी मोहम्मद शाहआलम पुत्र स्व. बदरुद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...