रांची, अप्रैल 17 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिगरा स्थित ग्रामीण कल्याण अस्पताल के संचालन में फर्जी बैंक गारंटी लगाने के मामले में गुरुवार को रातू थाना में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में संस्था ट्राई रांची के सचिव उत्पल दत्त सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा अस्पताल संचालन से जुड़ी बैंक गारंटियों का सत्यापन कराया जा रहा था। संस्था ट्राई ने वर्ष 2020 में करीब 19.57 लाख रुपये की दो बैंक गारंटियां परफॉर्मेंस सिक्योरिटी के रूप में जमा की थीं। यह भी पढ़ें- रिश्वत मांगने के आरोप में दारोगा को अग्रिम जमानत नहीं इन दस्तावेजों को सत्यापन के लिए पंजाब नेशनल बैंक, पाटलिपुत...