उरई, अप्रैल 1 -- उरई। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खोलकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्नाव निवासी प्रांशु सिंह सरकार की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी ने इंडियन बैंक में फर्जी खाता खोलकर तीन अलग-अलग राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...