नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फर्जी चालू बैंक अकाउंट के माध्यम से विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस की एसआईटी ने दो साइबर अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। आर्थिक अपराध इकाई, पटना से मिले इनपुट पर एसआईटी ने आरोपितों को पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर नारदीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर मेन रोड व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओढ़नपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक मोबाइल बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नारदीगंज थाना के बलवा पर मेन रोड के निवासी माहो प्रसाद के बेटे कुंदन कुमार व मुफस्सिल थाना के ओढ़नपुर के निवासी दीप नारायण सिंह के बेटे गोल्डेन कुमार के रूप में की गयी है। आर्थिक अपराध इकाई बिहार, पटना को नारदीगंज व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो अ...