कानपुर, मई 2 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल तहसील के कटरी डोमनपुर के लेखपाल ने किसान को जीवित ही मार डाला और फर्जी वरासत कर जमीन तीन लोगों के नाम दर्ज कर दी। पीड़ित ने जब खतौनी निकलवाई तो फर्जीवाड़े का पता चला। तहसील दिवस में पीड़ित ने शिकायत की है। एसडीएम नर्वल ने जांच के आदेश दिए हैं। यशोदानगर निवासी श्रीकांत द्विवेदी का पैतृक गांव डोमनपुर है। कटरी डोमनपुर में उनकी जमीन है। श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने खतौनी निकलवाई तो जमीन अमित कुमार, नीरज कुमार व सरोज के नाम दर्ज थी। जानकारी की तो पता चला कि लेखपाल ने मिलीभगत कर कागजों में उसे मृतक दिखा दिया। यह भी पढ़ें- फर्जी वरासत दर्ज कराने का आरोप, शिकायत सरोज को उसकी पत्नी व अमित और नीरज को बेटा दिखाकर तीनों के नाम फर्जी वरासत कर दी। एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया शिक...