सहारनपुर, अप्रैल 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना सदर बाजार क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहट थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी परवीन पुत्री इब्राहिम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके दादा वजीर अहमद के नाम ग्राम बेहट बैरून की कई खसरा संख्या की कृषि भूमि दर्ज है और उनकी मृत्यु नवंबर 2016 में हो गई थी। आरोप लगाया गया कि इब्राहिम की तीसरी पत्नी गुलशाना (हाल पत्नी शहजाद सलमानी) निवासी मोहल्ला सड़कपार कस्बा बेहट, उसके पति शहजाद सलमानी पुत्र शमशाद, शाईस्ता पत्नी शाहनवाज पुत्री यासीन निवासी लखनौती, अब्दुल कादिर पुत्र यासीन, मोमिना पत्नी यासीन निवासी इंद्रा कॉलोनी बेहट, अब्दुल मा...