इटावा औरैया, जुलाई 13 -- बसरेहर। फर्जी बीमा पॉलिसी एवं बीमा की किश्त जमा कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच की गई। जांच के बाद अशोक कुमार पुत्र ईश्वर दयाल निवासी नगरिया जसोहन जसवंतनगर, आशू पुत्र राधेश्याम निवासी बसरेहर तथा सोनू दुबे उर्फ विवेक कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी अयारा बसरेहर सहित एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर फर्जी बीमा पॉलिसी एवं बीमा की किश्त जमा कराने के नाम पर करीब ढाई से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, आईटी एक्ट तथा आपराधिक षड्य...