संभल, नवम्बर 10 -- थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फर्जी बीमा करवाने को मृतक के परिजनों को बहकाया और क्लेम की पूरी धनराशि हड़प ली। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बझांगी गांव निवासी देबेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही मुकेश पुत्र हरीबाबू ने मृतक राजपाल पुत्र रामऔतार निवासी उदियानगला मझरा बझांगी और उसके परिवार को लालच देकर 6 लाख 40 हजार रुपये का बीमा कराया था। कुछ समय बाद राजपाल की मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मृतक के पुत्र हरविन्दर को बीमा की धनराशि दिलाने के बहाने बबराला सेंट्रल बैंक ले गया। पीड़ित हरविन्दर ने बताया कि मुकेश और उसके दो साथियों ने बैंक से 6 ...