फर्जी बिल बना मोबाइल बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
मथुरा, मई 20 -- कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नंदग्राम निर्माणाधीन पार्क के आगे मोर्डन इंटरनेशनल स्कूल के समीप थाना नन्दग्राम, कमिश्नरेट गाजियाबाद से गिरफ्तार कर चालान किया। यह शातिर फर्जी मोबाइल के बिल बनाकर लोगों को बेचते थे। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात निरीक्षक क्राइम सुनील कुमार यादव, उप निरीक्षक रोहित कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस को सूचना मिली कि गूगल प्लेटफार्म पर फर्जी मोबाइल शाप की ई-मेल आईडी बना लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी बिल बनाकर मोबाइल बेचने के आरोप में वांछित गाजियाबाद में हैं। सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गाजियाबाद पहुंच कर दबिश दी। पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नंदग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.