गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मा-एएम के नाम पर चल रहे नकली दवा रैकेट की जांच तेज हो गई है। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मामले में सोमवार को दूसरे आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में पता चला है कि फर्जी बिल बनाकर दुकानों पर नकली दवा भेजी जा रही थी। बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम पर ब्लड प्रेशर की नकली दवाएं तैयार कर उन्हें असली बताकर बाजार में उतारा जा रहा था। आरोपियों ने दवाओं की सप्लाई को वैध दिखाने के लिए फर्जी बिल भी तैयार किए थे। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं。 यह भी पढ़ें- यूपी में कौन फैला रहा बीपी-दर्द-गैस की नकली दवाएं? ऐक्शन में FSDA और पुलिसजांच की प्रगति ड्रग कंट्रोल व...