नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी बिल बनाकर रकम वसूलने के मामले में फेज-3 थाने में एक प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कंपनी के साथ आरोपी और उसके सहयोगियों ने करीब तीन साल तक फर्जीवाड़ा किया। आंतरिक जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई थी। फेज-3 थाने में दी शिकायत में सुधीर कुमार माहेश्वरी ने बताया कि वह सेक्टर-67 स्थित ईवी कलेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। उनकी कंपनी कपड़ों के निर्माण का काम करती है। कंपनी में तैयार कपड़ों को देश और विदेश के कई हिस्सों में भेजा जाता है। विदेश में सामान भेजने के लिए कंपनी ने मैसर्स नेशनल एक्सप्रेस नाम की कुरियर कंपनी से संपर्क किया था। शिकायत में बताया गया है कि कपड़ों के पार्सल विदेश में भेजने का काम मुंबई की डीएचएल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया ...