भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सिलिकन पेपर पर लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर उसके इस्तेमाल से ऑनलाइन ठगी का मामला बड़ा होता जा रहा है। ठगी की शिकार 320 लोगों के फिंगर प्रिंट की कॉपी पुलिस को मिली है। इसकी संख्या चार सौ के पार भी जा सकती है। सभी लोगों से औसतन 25 से 30 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई है। पीरपैंती से गिरफ्तार किए गए सीएसपी संचालक राजकिशोर यादव ने पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसने अपने एक साथी का भी नाम बताया है जो इस तरह के साइबर फ्रॉड में उसका साथ दे रहा था। ठगी की शिकार लोगों में कटिहार जिले की महिलाएं काफी संख्या में शामिल हैं। इस मामले को लेकर एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी। आरोपी के पास से पुलिस ने चार कैश ट्रांजेक्शन रजिस्टर, एक लैपटॉप, एकाउंट ओपनिंग रजिस्टर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.