अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाकर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की नगदी ठग ली थी। पुलिस के अनुसार, करुण तिवारी पुत्र कमल कांत तिवारी निवासी ब्रह्मपुरी, कौड़ियागंज ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उनके क्यूआर कोड पर फर्जी फोनपे ट्रांजैक्शन दिखाकर 50 हजार रुपये भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि पैसा खाते में आ गया है और इसके बदले उससे 50 हजार रुपये नकद ले लिए। बाद में जब खाते में रकम नहीं पहुंची तो ठगी का पता चला, जिसके बाद पीड़ित ने थाना अकराबाद में मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार दोपहर कस्बा कौड़ियागंज में घेराबंदी कर चारों वांछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.