गुमला, अप्रैल 14 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । जिले के थाना क्षेत्र की एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनगड़ा निवासी अलबिनुस डुंगडुंग के रूप में हुई है। इस संबंध में चैनपुर थाना क्षेत्र के महुआटोली निवासी पीड़िता मंगीता बड़ाईक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़िता के अनुसार वर्ष 2022 से आरोपी से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को मिली जमानत इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उसकी कुछ तस्वीरें अपने पास रख ली। बाद में उसने फेसबुक पर लेप्पा बेनू ...