चंदौली, जून 14 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला में किराए के मकान में संचालित समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, प्रधान कार्यालय भारतपुर, घाजीपुर (यूपी) के नाम से क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगा है। ठगी की शिकार महिलाओं को जब पता चला कि कार्यालय बंद कर कंपनी के कर्मचारी फरार हो गए है तो, वह शनिवार को कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि संस्था के प्रतिनिधियों ने 60 हजार रुपये बीमा एवं आर्थिक सहायता दिलाने का प्रलोभन देकर प्रत्येक महिला से 2950 रुपये जमा कराए और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- फाइनेंस कर्मी ने महिलाओं से 86 हजार वसूल किया गबन पीड़ित महिलाओं के अनुसार संस्था के एजेंटों ने सोनहुला, महेशपुर, सिंग...