झांसी, अप्रैल 9 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का अवैध लाभ लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जीएसटी अफसरों ने मामला उजागर होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने फर्जी फर्म मालिक का धर-दबोचा। उसके सदस्य फरार हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में हेराफेरी कर करीब 4.5 करोड़ रुपए का लाभ लेने वाले गिरोह के सदस्य नीरज रंजन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। राज्यकर विभाग के वरिष्ठ सहायक द्वारा 18 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि काजल इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्जी फर्म द्वारा बिना किसी वास्तविक व्यापार के जीएसटी पोर्टल पर फर्जी रिटर्न दाखिल कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ लिया जा रहा है, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसा...