गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने फर्जी फर्म के जरिए करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाकर सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान पहुंचाने के मामले में एक व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मामले में आरोपित और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य कर विभाग के अनुसार रानीबाग के सेक्टर-2 स्थित मीरा इंफ्राटेक नामक फर्म के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विशेष अनुसंधान शाखा ने जांच शुरू की थी। 21 फरवरी 2026 को उपायुक्त (एसआईबी) आशुतोष पाठक के नेतृत्व में टीम ने फर्म के पंजीकृत पते 'कमलावती निकेतन' पर छापेमारी की थी। छापेमारी में टीम को वहां किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं मिली। मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.