लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी विभाग ने फर्जी फर्म बनाकर 5.45 करोड़ रुपये के जीएसटी चोरी के आरोपी पर बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक आयुक्त (राज्य कर) अखिलेश गौड़ की तहरीर के मुताबिक आरोपी धीरज सैन ने बिना वास्तविक माल आपूर्ति की सर्कुलर ट्रेडिंग कर अवैध आईटीसी हासिल की और सरकार को भारी राजस्व क्षति पहुंचाई। जांच में सामने आया कि राजस्थान जयपुर निवासी धीरज सैन नामक व्यक्ति ने रायबरेली रोड स्थित औरंगाबाद खालसा में एक फर्जी पते पर फर्म का पंजीकरण कराया था। विभाग द्वारा की गई गोपनीय रेकी में पाया गया कि घोषित व्यापार स्थल पर ऐसी कोई फर्म मौजूद ही नहीं है। पंजीकरण के समय दिए गए मोबाइल नंबर भी बंद पाए गए। विभाग की समीक्षा के अनुसार, फर्म ने वर्ष 2025-26 के दौरान बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के केवल कागजों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.