गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- पंजीयन में दिए पते पर कोई फर्म नहीं मिली राज्य कर विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया

फर्जी फर्म का मामला ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर करीब 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पंजीयन में दिए गए पते पर कोई फर्म नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य कर विभाग की शिकायत राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त कल्पना सिंघल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-2 के पते पर अप्रैल 2025 में धर्मेश इंटरप्राइजेज नाम से फर्म पंजीकृत कराई गई। फर्म ने बिना खरीददारी किए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16.17 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का दावा किया था। साथ ही करीब 60 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाते हुए 10.91 करोड़ रुपये के कर की देनदारी स्वीक...