कानपुर, मार्च 8 -- लखनऊ के ध्यानार्थ- - निरीक्षण के दौरान कूटरचित दस्तावेज व बिजली का बिल भी निकला फर्जीकानपुर, संवाददाता। फर्जी फर्म बनाकर दो कराेड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान उस जगह पर कोई फर्म नहीं मिली, तब राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने बजरिया थाने में रिपोर्ट कराई है।बीमा बिहार कॉलोनी निवासी प्रभात कुमार चौधरी विअनुशा राज्य कर में सहायक आयुक्त है। उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में जांच में पता चला कि पिछले साल 18 जून को गुप्ता ट्रेडर्स को जीएसटी नंबर जारी किया गया था। फर्म स्वामी निखिल गुप्ता का नाम दर्ज है। जिसमे लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र का पता और बैंक विवरण देकर जीएसटी पंजीकरण लिया था। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में फर्म ने लगभग 5़ 58 करोड़ रुपये इनवर्ड सप्लाई दिखाते हुए करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का आईटीसी का...