संभल, अगस्त 5 -- क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में फर्जी फर्म के जरिए करोड़ों रुपये का टेंडर हासिल करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जांच में फर्जी बैंक प्रमाणपत्र लगाने, गंभीर विसंगतियां मिलने और एक ही आईपी एड्रेस से दस्तावेज जुड़े पाए जाने के बाद पुलिस ने जेडआरटीआई के हॉस्टल अधीक्षक आशुतोष राज, मीनू रानी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जेडआरटीआई के मुख्य वाणिज्य अनुदेशक मुनीम मीना की तहरीर पर की गई है। जेडआरटीआई के मुख्य वाणिज्य अनुदेश मुनीम मीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हॉस्टल अधीक्षक के पद पर कार्यरत आशुतोष राज के विरूद्ध निविदा प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं को लेकर गठित जांच समिति के सामने कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। आरोप है कि टेंडर...