नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस और सीआरटी ने फर्जी फर्म बनाकर एक करोड़ 74 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के वांछित सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल, टेबलेट और फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी के कई साथियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। सेक्टर-62 से दबोचे गए आरोपी की पहचान दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी रोहन गुप्ता के रूप में हुई है। वह जाली दस्तावेज से बोगस फर्म बनाकर आईटीसी क्लेम करता था। पूछताछ में पता चला है कि वह जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है। उसने जुलाई 2024 में मैसर्स केएस इंटरप्राईसेज के दस्तावेज से जीएसटी पोर्टल पर ऑनलाइन जीएसटी नंबर प्राप्त किया था। अपने साथियों संग मिलकर आलम इंटरप्राइजेज, केएस इंटरप्राइजेज, सीपी ट्रेडर्स और ट्रेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.