गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जालसाज ने कागजों में फर्म खड़ी कर करोड़ों रुपये का लेनदेन दिखाया और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए टैक्स देनदारी से बचते हुए सरकार को करीब पौने तीन करोड़ रुपये की राजस्व हानि पहुंचाई। राज्य कर अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। राज्य कर रेंज-सी, गाजियाबाद की राज्य कर अधिकारी कल्पना सिंघल ने नगर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि सर्वश्री एनके एंटरप्राइज नाम से पंजीकृत फर्म ने जीएसटी पोर्टल पर खुद को व्यापारिक इकाई दिखाते हुए भारी मात्रा में आउटवर्ड सप्लाई घोषित की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में फर्म ने करीब 9.20 करोड़ रुपये का कारोबार दर्शाया और इसके सापेक्ष करीब 1.58 करोड़ रुपये की आईजीएसटी देनदारी स्वीकार की। हालांकि जांच में सामने आया...