मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जितेंद्र सिंह द्वितीय की अदालत ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी और आईटीसी लेने वाले गिरोह के सरगना पुनीत कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कुछ दिन पहले थाना सिविल लाइंस में राज्यकर विभाग रेंज-बी मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच एसआईटी कर रही थी। टीम ने बीती 27 फरवरी को आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मधु नगर ताल फिरोज खान नई आबादी निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 2019 में दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करता था। वहां उसकी मुलाकात सिद्दीकी नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसन...