गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम। एक व्यापारी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी फर्म खोलकर फर्जी बिलिंग करने के साथ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर सोहना सिटी थाने में केस दर्ज किया है। सोहना के एक हार्डवेयर व्यापारी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर अज्ञात जालसाजों ने उनके नाम पर दो फर्जी कंपनियां बना लीं और करोड़ों रुपये का हेरफेर किया। मामला तब खुला जब जीएसटी विभाग ने असली व्यापारी को करीब 69 लाख रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस थमाया। इसके साथ ही 21 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। शिकायतकर्ता दीपक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोहना में शिव शक्ति पेंट्स एवं हार्डवेयर के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्हें मार्च 2020 में जीएसटी विभाग से एक नोटिस मिला। यह नोटिस मेसर्स बालाजी ट्रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.