फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। फर्जी फर्म बनाकर फर्जी जीएसटी इनवाइसिंग के माध्यम से आईटीसी क्लेम और पासआन कर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में एक फर्म के नाम पर करीब 68 करोड़ रुपए के लेनदेन और फर्जी जीएसटी व ई-वे बिल तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अरविंद श्रीवास्तव पुत्र स्व. मोहन श्रीवास्तव निवासी गांधी नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव, विवेक शुक्ला उर्फ संजय शुक्ला पुत्र आनंद कुमार शुक्ला निवासी दामोदर नगर कानपुर और दीपु गुप्ता उर्फ संजीव कुमार गुप्ता पुत्र स्व. रमेश चंद्र गुप्ता निवासी गंगागंज थाना पनकी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य जरूरतमंद और किराए के मकानों में रहने वाले लोगों को मासिक कमीशन का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाते, हस्ताक्षरित चेक...