फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
इटावा औरैया, जून 1 -- इटावा। फर्जी फर्में बनाकर विभिन्न राज्यों में माल की आवाजाही दिखाने और करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराजीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में चार आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है। पुलिस और कर विभाग अब गिरोह की वित्तीय गतिविधियों, संपत्तियों और नेटवर्क से जुड़े व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरों की जांच में जुट गए हैं। 26 सितंबर 2025 को राज्य कर अधिकारी अनीश अरोड़ा की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान शहर क्षेत्र में एक ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक में 350 बोरी खड़ी सुपारी लदी हुई थी। चालक ने माल से संबंधित बिल और ई-वे बिल प्रस्तुत किए। दस्तावेजों की जांच में प्रथम दृष्टा सब कुछ सामान्य प्रतीत हुआ, लेकिन जब राज्य कर विभाग ने गहन जांच कराई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.