अमरोहा, मई 11 -- अमरोहा। फर्जी तरीके से प्रमोशन वाले मामले में जांच पूरी कर ली गई है। अब जल्द कार्रवाई तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि बीती 24 फरवरी को सीडीओ अश्विनी मिश्रा ने गंगेश्वरी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया था। यहां पर तैनात वरिष्ठ सहायक सचिन कुमार की मूल पत्रावली देखी तो उसमें वरिष्ठ सहायक का प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति का आदेश रखा मिला था। इसे देख उन्हें डीडीओ के हस्ताक्षर पर संदेह हुआ। जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी की गई तो पता चला कि प्रमोशन नहीं हुआ है। इसके बाद सीडीओ ने जांच पीडी डीआरडीए को सौंप दी। बताया जा रहा है कि मामले में अमरोहा ब्लाक के बीडीओ ने जांच पूरी की ली है। पीडी अंबरीश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...